Site iconSite icon AR Live News

एचआईवी पर हुई प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व एचआईवी जागरूकता दिवस पर बुधवार को अमेरिकन इंटरनेषनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एआरटी सेंटर की ओर से जागरूकता वार्ता व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि विश्व एचआईवी जागरूकता दिवस पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में यह वार्ता आयोजित हुई। इसमें एआरटी सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. हरबीर छाबड़ा ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और सभी डॉक्टर्स को एचआईवी पर हो रहे कार्य और मरीज की जांच में इस तरह के रोगी मिलने पर एआरटी सेंटर भेजकर नियमित इलाज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें स्पष्ट किया गया कि ऐसे मरीज भी सामान्य मरीज की तरह होते है। यह बीमारी छूत की बीमारी नहीं होती है। ऐसे में ऐसे मरीजों से दूरी ना बनाएं, जबकि इनका इलाज भी खुद की सुरक्षा मापदंड का उपयोग करते हुए सामान्य मरीजों की तरह ही किया जाएं।

इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स व डॉक्टर्स के लिए एचआईवी पर पोस्टर व प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें चर्म रोग विषेषज्ञ डॉ. अनुज कोठारी विजेता रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनय जोषी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनय जोषी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version