Site iconSite icon AR Live News

चुनाव में पार्टी अध्यक्ष की अनदेखी हो रही: कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्योंं के लिए हो रहे चुनाव में प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा होने से पहले कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

सरोज मीणा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को इस्तीफा भेजा हैं। उसमें उन्होंने लिखा हैं कि कोटा जिले में पंचायतराज चुनाव में पार्टी अध्यक्ष की अनदेखी और ब्लॉक अध्यक्ष की टिकट वितरण में अनदेखी करने के कारण मैं कोटा देहात जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देती हूं।

सरोज मीना ने त्याग पत्र में यह भी लिखा है कि अभी होने वाले चुनाव में बोर्ड बनाने की जिम्मेदारी अब मेरी नहीं हैं। मैं आम कार्यकर्ता बनकर पार्टी का काम करती रहूंगी। सरोज मीना ने इस्तीफे की कॉपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी भेजी हैं।

एक दिन पहले ही 13 जिलाध्यक्ष बनाए थे

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही राजस्थान में 13 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसी बीचकोटा देहात कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के अचानक इस्तीफा देेने से प्रदेश और कोटा कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। हालांकि यह बात अलग हैं कि प्रदेशाध्यक्ष सरोज मीना का इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Exit mobile version