Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में पेट्रोल 95.97 रू./ लीटर मिलेगा: केजरीवाल सरकार ने वैट घटाया

delhi government reduced 8 rs VAT on petrol 1st december 2021delhi government reduced 8 rs VAT on petrol 1st december 2021

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली सरकार ने आज बुधवार को कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर वैट 8 रूपए घटाने का फैसला लिया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल आज 1 दिसंबर रात 12 बजे से 95.97 रूपए प्रति लीटर मिलेगा

अभी तक दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रूपए प्रति लीटर मिल रहा था। वैट 8 रूपए घटने के बाद पेट्रोल के दाम कम होने से जनता को कुछ राहत मिलेगी। पेट्रोल पर नए दाम आज रात 12 बजे से लागू होंगे। हालां कि सरकार ने अभी डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में डीजल 86.67 रूपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Exit mobile version