Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान पूरी तरह से बादलों की गिरफ्त में

cold cloud and rain in udaipur and rajasthan on 1st and 2nd december 2021cold cloud and rain in udaipur and rajasthan on 1st and 2nd december 2021
शहर सहित कई जगह हुई हल्की बारिश, गुरुवार को भी बारिश की संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। मौसम में आये बदलाव से बुधवार दोपहर बाद मेवाड़ सहित राजस्थान पर पूरी तरह से बादलों ने डेरा डाल दिया। बुधवार सुबह उदयपुर शहर सहित जिले में कई जगह हल्की बारिश हुई। दिन भर धूप नहीं निकलने और सुबह के समय हल्की बारिश होने से ठंड का असर तेज बना हुआ है। बादलों की मौजूदगी देखते हुए गुरुवार को भी मेवाड़ सहित राजस्थान में कई जगह बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

विवाह समारोह वाले दिन भर रहे चिंतित

बुधवार सुबह हल्की बारिश होने और बादलों की हलचल बढ़ती देख विवाह समारोह से जुड़े लोग दिन भर चिंतित रहे। कई परिवारों में गुरुवार को भी विवाह समारोह है,दूसरी तरफ मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अनुमान लगाया है। इससे भी लोगों की चिंता बढ़ी हुई है।

Exit mobile version