Site iconSite icon AR Live News

एडमिरल आर.हरि कुमार देश के नए नौसेना अध्यक्ष बने

admiral r hari kumar is the new indian navy chiefadmiral r hari kumar is the new indian navy chief

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। एडमिरल आर.हरि कुमार देश के नए नौसेना अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अब तक रहे नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह से कमान संभाल ली। एडमिरल करमबीर सिंह 30 महीने तक इस पद रहे।

एडमिरल आर.हरि कुमार को 1 जनवरी 1983 को नौसेना में कमीशन मिला था। लगभग 39 सालों की अपनी लंबी विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल जैसी कई भूमिकाएं निभाई हैं।

वो आईएनएस निशंक, आईएनएस कोरा और आईएनएस रणवीर की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की कमान भी संभाली हैं। वे इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हेडक्वार्टर के हिस्से के रूप में थिएटर कमांड ढांचे को बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Exit mobile version