Site iconSite icon AR Live News

राजे की यात्रा : छप गया विज्ञापन, “पूनियां भगाओ भाजपा बचाओ”

vasundhara raje dev darshan yatra ajmer advertisement published in newspaper of rajasthan BJP satish puniavasundhara raje dev darshan yatra ajmer advertisement published in newspaper of rajasthan BJP satish punia

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा को लेकर भाजपा में अंदर ही अंदर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच उनके अजमेर पहुँचने पर शनिवार को एक राज्य स्तरीय दैनिक अखबार में ऐसा विज्ञापन छप गया कि राजनीतिक हल्के में नई चर्चाओं की सुनामी सी आ गई।

हुआ यूं कि वसुंधरा राजे के स्वागत में अजमेर को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गणेश चौधरी की तरफ से अजमेर के एक राज्य स्तरीय अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया। मोदी, अमितशाह और वसुंधरा राजे सहित कुछ अन्य नेताओं के फोटो लगे इस विज्ञापन में “पूनिया भगाओ भाजपा बचाओ, जय जय राजस्थान”, “वसुंधरा राजे कमल निशान, मांग रहा है राजस्थान नारा भी छपवा दिया गया। यहीं नही इस विज्ञापन में मोदी और शाह से वसुंन्धरा राजे को प्रदेश भाजपा का सर्वेसर्वा घोषित करने और उनको फ्री हैंड देने की मांग भी की गई।

शनिवार सुबह जैसे ही लोगो की नजर इस विज्ञापन में लिखे इन शब्दों पर पड़ी हलचल मच गई। राजनीतिक हल्के में इस घटनाक्रम को वसुंधरा की देव दर्शन यात्रा के कारण प्रदेश भाजपा में अंदर ही अंदर लग रही आग के धुएं के रूप में देखा जा रहा है।

मेवाड़ से शुरू हुई थी यात्रा

वसुंधरा की देव दर्शन यात्रा का 23 नवम्बर को मेवाड़ से श्रीगणेश हुआ था। उन्होंने चित्तौड़ के सांवलिया जी मन्दिर में दर्शन कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया और बांसवाड़ा, राजसमंद, भीलवाड़ा होते हुए वो 26 नवम्बर को अजमेर पहुँची थी। सतीश पूनियां और गुलाबचन्द कटारिया सहित प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता वसुंधरा की इस यात्रा को निजी बताकर यात्रा से दूरी बनाएं हुए है।

Exit mobile version