Site iconSite icon AR Live News

शहर से सटे 28 गांवों का जोनल डवलपमेंट प्लान तैयार

कोई भी व्यक्ति 20 दिन में दे सकेगा सुझाव या आपत्ति

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी ने शहर से सटे 28 गांवों का जोनल डवलपमेंट प्लान और तैयार कर लिया हैं। इस प्लान को लेकर कोई भी व्यक्ति 20 दिन के अंदर यूआईटी को लिखित में दे सकता हैं। मास्टर प्लान-2031 के तहत यह जोनल डवलपमेंट प्लान तैयार किया गया हैं। इस प्लान की कॉपी कोई भी व्यक्ति यूआईटी कार्यालय जाकर देख सकता हैं।

यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि प्रारूप जोनल डवलपमेंट प्लान के संबंध में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वह 20 दिवस में यूआईटी में दे सकता हैं।

निजी भूमि धारकों से उप जोन में सुविधाओं की आवश्यकता के दृष्टिगत निजी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग होम के लिए प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए हैं। जिनका परीक्षण कर यूआईटी निर्णय करेंगी। यूआईटी ने पिछले महीने बेदला-कविता क्षेत्र का जोनल डलवपमेंट प्लान तैयार किया था।

जोनल प्लान W1

इसमें राजस्व ग्राम कोडियात चक, कोडियात चक ए, गोरेला, हवाला कलां, बुझड़ा, कालारोही सम्मिलित होकर इसकी सीमाएँ उत्तर में बड़ी तालाब से दक्षिण में गोरेला, पूर्व में देवाली से पश्चिम में कोडिय़ात चक तक की सीमा तक का क्षेत्र शामिल हैं।

जोनल प्लान W2

राजस्व ग्राम देवाली, हवाला खुर्द, बड़ी, हवाला कलां, नाथावतों का गुड़ा, थूर, फतहसागर, फेरनियों का गुड़ा, हाथीधरा, लियों का गुड़ा, उपली बड़ी सम्मिलित होकर, इसकी सीमाएँ उत्तर में थुर से दक्षिण में हवाला खुर्द तक, पूर्व में देवाली से पश्चिम में नाथावतों का गुड़ा तक की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

जोनल प्लान SE2

राजस्व ग्राम पनवाड़ी, जिंक स्मेल्टर, सियाड़ा, मोतीदेवरा, लकड़वास, बिछड़ी, चंगेडी, टीला खेड़ा, कमलोद, कमलोद डूंगर, मटून, गोवला सम्मिलित होकर इसकी सीमाएं उत्तर में जिंक स्मेल्टर से दक्षिण में मोटा देवरा तक, पूर्व में कमलोद डूंगर से पश्चिम में सियाड़ा तक की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

Exit mobile version