Site iconSite icon AR Live News

बकरे चोरी करने आये बदमाशों ने महिला की गोली मार हत्या की

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज़)। जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के हर गाँव के जंगल में बकरे चराने गयी युवती की बकरे चोरी करने आये आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी। दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचायी। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मांडवा थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मांडवा थाना क्षेत्र के हर गाँव निवासी मंजू (20) पत्नी काला गरासिया, ननद चोपली के साथ जंगल से बकरियां लेकर घर लौट रही थी। बीच रास्ते आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने बकरे चोरी करने की कोशिश की, जिस पर ननंद भोजाई ने उन्हें भगाने की कोशिश की, इस पर नकाबपोश बदमाशों ने मंजू पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चोपली ने भाग कर अपनी जान बचाई और परिजनों व ग्रामीणों को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोपली रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दृष्टि से एडि.एसपी अनंत कुमार, डीएसपी और चार थानों के एसएचओ मय जाब्ता मौके पर तैनात रहे। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Exit mobile version