Site iconSite icon AR Live News

धानमंडी में पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। धानमंडी क्षेत्र में दुकानों के बाहर बनी पक्की चबूतरियो, सीढ़ियों को तोड़ने पहुँचे नगर निगम दस्ते के साथ कुछ व्यापारियों द्वारा धक्का मुक्की करने पर पुलिस और होमगार्ड जवानों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हुआ यूं कि स्मार्ट सिटी के तहत वाल सिटी में हुए काम के दौरान ही व्यापारियों को बोल दिया गया था कि वे अब दुकानों के बाहर पक्की सीढ़िया या चबूतरी नहीं बनाए। उसके बावजूद कई व्यापारियों ने पक्का निर्माण कर दिया।

निगम की टीम शनिवार सुबह जेसीबी, बॉबकेट मशीन लेकर ऐसे अतिक्रमण को तोड़ने धानमंडी पहुँची। कारवाई शुरू होती उससे पहले कुछ व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। इसी बीच बहसबाजी तेज हुई और कुछ व्यापारी निगम टीम के साथ धक्का मुक्की पर उतर आए। स्तिथि देख पुलिस और होमगार्ड जवानों ने हल्का लाठीचार्ज कर विरोध करने वाले व्यापारियों को खदेड़ा। उसके बाद माहौल शांत हुआ और निगम ने दुकानों के बाहर से पक्के अतिक्रमण तोड़ने का काम शुरू किया।

फोल्डिंग सीढियां बनाओ,पहले ही बोल दिया था

मौके पर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ से भी व्यापारी बहस करते नजर आए। बारहठ ने साफ कहा कि स्मार्ट सिटी का काम हो रहा था तब भी सभी को बोल दिया गया था कि दुकानों के बाहर पक्की सीढियां नहीं बनाकर फोल्डिंग सीढियां ही बनाये। उस बात की अनदेखी की गई। इससे सफाई कार्य भी प्रभावित हो रहा था। बारहठ ने बताया कि शुरू में कुछ व्यापारियों ने हल्का विरोध किया, लेकिन बाद में निगम ने ऐसे निर्माण तोड़ दिए।

ठेले वाले बिगाड़ रहे व्यवस्था

व्यापारियों ने निगम आयुक्त के सामने इस बात को लेकर भी आक्रोश जताया कि धानमंडी में आधी व्यवस्था तो ठेले वाले बिगाड़ रहे। निगम को उन पर भी सख्ती करनी चाहिए। ठेले हट जाय तो धानमंडी एरिया वैसे ही खुला खुला नजर आ सकता और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी

Exit mobile version