Site iconSite icon AR Live News

जमीन विवाद में चली गोली : पेड़ काटने पर बढ़ा झगड़ा

firing in land dispute at savina udaipurfiring in land dispute at savina udaipur

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर 0.22 बोर की राइफल से किया फायर

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। सवीना थाना क्षेत्र के डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास जमीन विवाद को लेकर आज शनिवार दोपहर एक पक्ष ने दूसरे पर राइफल से फायर कर हमला किया। गनीमत रही कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। ​पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर बांसवाड़ा हाईवे पर डाकन कोटडा टोल नाके के पास स्थित 17000 स्क्वॉयर फीट जमीन पर डाकन कोटड़ा निवासी भगवत सिंह और पुरोहितों की मादड़ी निवासी राजेश खटीक में विवाद चल रहा है।

शनिवार दोपहर भगवत सिंह इस जमीन पर पेड़ काटने गए। भगवत सिंह ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटने के दौरान राजेश खटीक कुछ लोगों के साथ आए और उन पर राइफल से फायर किया। गोली नहीं लगी तो मारपीट की। भगवत सिंह ने बमुश्किल वहां से भाग कर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 0.22 की राइफल से फायर होने की पुष्टि की है।

Exit mobile version