संसदीय सुरक्षाधिकारी पद पर है कार्यरत
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के पलाना कलां निवासी किशन जाट ने शुक्रवार को लोकसभा में लिसीथों साम्राज्य देश की हाई कमिश्नर “लिनीयों आईरीने मोलिस” का हीरे का हार लौटाकर ईमानदारी की मिशाल कायम की है।
दरअसल हुआ यूं कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह के पश्चात संसद भवन परिसर में लिसीथों साम्राज्य की हाई कमिश्नर लिनीयों आईरीने मोलिस के गले से हीरे का हार टुट कर लोकसभा परिसर में कहीं गिर गया।
कुछ देर बाद यह हार लोकसभा में संसदीय सुरक्षाधिकारी के पद पर कार्यरत किशन जाट को लावारिस पड़ा मिला। उन्होंने उच्च अधिकारियों की इसकी जानकारी दी और हार के मालिक का पता लगाकर लिनीयों आईरीने मोलिस को सौपा।
मोलिस ने किशन की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि यह हार बेशकिमती होने के साथ ही धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने से उनके लिए अमूल्य था। किशन की ईमानदारी की प्रशंसा की तथा सम्मान पत्र जारी करवाने की अनुशंसा की।

