Site iconSite icon AR Live News

पांच सितारा होटल में हो रहे शादी समारोह से 2 करोड़ के जेवर चोरी

diamond jewellery worth 2 crore rs stolen from five star hotel jaipur during marriage programdiamond jewellery worth 2 crore rs stolen from five star hotel jaipur during marriage program

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में ठहरे हीरा कारोबारी के 2 करोड़ रूपए के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। होटल में आज हीरा कारोबारी की बेटी की शादी समारोह है। लेकिन शादी से पहले गुरूवार रात जब मेहमान शादी की रस्मों और कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तभी परिवार के कमरे की तिजोरी में रखे हीरे, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए। आज सुबह जब परिवार ने कमरे में जेवर और कैश संभाले तो चोरी का पता चला।

सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस परिवार के लोगों से मामले की जानकारी लेकर होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए में आरोपी की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी हीरा कारोबारी हैं

पुलिस ने बताया कि होटल में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी हीरा कारोबारी की बेटी की शादी होनी है। शादी समारोह के लिए होटल में 40 कमरे बुक करवाए गए थे। शादी के लिए बुधवार को ही रायपुर और मुंबई से वर-वधु के परिवार और मेहमान जयपुर आ गए थे। सभी होटल में ठहरे हुए थे। गुरूवार को शादी से पहले की रस्मों के कार्यक्रम चल रहे थे। परिवार और मेहमान कार्यक्रम में व्यस्त थे।

इसी बीच कारोबारी के कमरे से हीरों से बने गले के 7 सेट सहित सोने-चांदी के जेवर और करीब 1 लाख रूपए नकदी चोरी हो गए। हीरों के सेट और सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 2 करोड़ रूपए बताई जा रही है। आज सुबह जब परिवार ने जेवर और नकदी निकालने के लिए देखे तो कुछ भी नहीं मिला।

Exit mobile version