Site iconSite icon AR Live News

फतेहसागर का झरना फिर चला, चारों गेट खोले: नवम्बर में ऐसा पहली बार हुआ

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। मदार नहर से आवक बनी रहने से लबालब हुए फतेहसागर के चारों गेट बुधवार सुबह खोल दिये। यह पहला मौका होगा जिसमें लोग सर्दियों में भी फतेहसागर का झरना चलता देख पा रहे है।

मदार के दोनों तालाबों पर चादर चलने से फतेहसागर में पानी की आवक शुरू हुई। इससे झील का जल स्तर बुधवार सुबह 13 फीट 5 इंच से भी ऊपर आ गया। इसके चलते बुधवार सुबह गेट खोल दिये। फतेहसागर में इससे ज्यादा पानी झील में एकत्र होने पर नेहरुगार्डन में पानी घुसने की समस्या शुरू हो जाती है।

देखें फतेहसागर का झरना..

Exit mobile version