Site iconSite icon AR Live News

यूआईटी बैठक: जमीनों की नई आरक्षित दरें तय, इधर बुधवार को फिर चलेगा फतेहसागर का झरना

udaipur urban improvement trust meeting decision in november 2021udaipur urban improvement trust meeting decision in november 2021

नवंबर में पहली बार खोले जाएंगे फतेहसागर के गेट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी में मंगलवार को चेयरमैन(कलेक्टर) चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट बैठक में उदयपुर के नगरीय क्षेत्र के योजना एवं गैर योजना क्षेत्रों की नवीन आरक्षित दरें निधार्रित करने के साथ ही जनहित के कई बड़े निर्णय लिए गए।

इधर उदयपुर में तीन दिन तक हुई बेमौसम बारिश से पानी की आवक होने से फतेहसागर लबालब हो गया है। बुधवार सुबह इसके गेट खोले जाएंगे। मदार नहर से आ रहे पानी से फतेहसागर का स्तर 13 फीट 4 इंच पर पहुँच गया है। इससे ज्यादा पानी झील में एकत्र होने पर नेहरुगार्डन में पानी घुसने की समस्या शुरू हो जाती है। इसको देखते हुए बुधवार को फतेहसागर के गेट खोले जाएंगे। मानसून जाने के बाद फतेहसागर के गेट खोलने का यह पहला मौका होगा।

सुदृढ़िकरण और सौंदर्यीकरण के लिए जारी हुई वित्तीय स्वीकृति

यूआईटी ट्रस्ट बैठक में शिल्पग्राम के पास हवाला- बड़ी रोड़ को चौड़ा करने सुदृढीकरण के लिए 397.35 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। मुख्यमंत्री बजट घोषण के अनुसार रानी रोड़ के माॅडल रोड़ के रूप में विकास हेतु प्रथम चरण में 150 मीटर की लम्बाई में विकसित करने 58.24 लाख रुपये, जीएसएस से सज्जनगढ बायोलॉजिकल पार्क के मेनगेट तक 80 फीट रोड़ के सुदृढीकरण एवं चौड़ा करने 148.49 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

राड़ाजी चौराहा से सुभाष सर्कल तक डिवाईडर के मध्य लोहे की जाली लगाने के लिए हेतु राशि 53.33 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

बैठक में सचिव अरूण हसीजा, ट्रस्टी अखिलेश शर्मा (अधिशाषी अभियंता जलदाय विभाग), कार्यवाहक सीनियर टाउन प्लानर अरविन्द सिंह कानावत के साथ ही यूआईटी के एसई अनित माथुर सहित यूआईटी के अधिकारी मौजूद थे।

वन स्टॉप सेंटर के लिए जमीन देंगे

हिंसा से पीड़ित महिलाओं हेतु वन स्टाॅप सेन्टर सखी के लिए राजस्व ग्राम भुवाणा खसरा नंबर 3386, 3387, 3531, 3532,3536 से 3547 के स्वीकृत प्लान में 2765 वगर्फीट भूमि निःशुल्क आवंटन करने का निणर्य लिया गया।

ग्राम पंचायत नयाखेडा के नए भवन के लिये जमीन आवंटन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। राजस्व ग्राम लोयरा खसरा नंबर 915 में से 1500 वगर्फीट भूमि पर पानी की टंकी निमार्ण हेतु अनापत्ति जारी करने का निणर्य लिया भी गया।

यह भी तय हुआ

दक्षिण विस्तार योजना ब्लाॅक – ए में मुख्यमंत्री जन आवास योजना आर-1 से आर-4 में नाली एवं क्राॅस ड्रेनेज का निमार्ण के लिए 25.63 लाख, आर-5 से आईएचएसडीपी योजना तक राईजिंग पाईप लाईन का कार्य एवं तीन वर्ष तक संचालन एवं संधारण के लिए 28.81 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

दक्षिण विस्तार योजना में सामुदायिक भवन के चारो तरफ चारदीवारी का निमार्ण के लिए 72.24 लाख खर्च करेंगे।

Exit mobile version