पठानकोट,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब के पठानकोट स्थित आर्मी कैप के गेट के पास रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला किया। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हमले के बाद पठानकोट में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी नाकों पर तलाशी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हमला पठानकोट के धीरा पुल के पास आर्मी के त्रिवेदी गेट पर हुआ। बाइक सवारों ने आर्मी के गेट पर ग्रेनेड फेंका, गनीमत रही कि ग्रेनेड ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन और अन्य आर्मी कैंट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

