Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर में 5 इंच बारिश: मदार छोटा भी छलका, फिर से भरने लगा फतेहसागर

udaipur chhota madar over flow in novemberudaipur chhota madar over flow in november

उदयसागर के गेट 5-5 फीट खोलने पड़े, वीडियो भी देखें

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तीन दिन लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से मदार छोटा तालाब भी छलक गया है। जबकि आवक तेज होने से उदयसागर के दोनों गेट शनिवार को आधा फीट से बढ़ाकर 5-5 फीट खोल दिये गए है। सीसारमा नदी 3 फीट चलने से पीछोला में भी आवक तेज हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 24 घण्टे में सर्वाधिक 125 मिलीमीटर (5 इंच) बारिश उदयपुर शहर में हुई है। शनिवार को भी उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उदयपुर में बेमौसम हुई बारिश से नवंबर महीने में इस प्रकार के नजारे पहली बार देखने को मिल रहे है।

मदार के दोनों तालाब पर चादर चलने से फतेहसागर और उदयसागर में आवक तेज हो गई है। फतेहसागर का गेज अभी 13 फीट के मुकाबले 12 फीट 4 इंच है। इसमे मदार नहर से आवक बनी हुई है। पीछोला आधा फीट ही खाली है। ऐसे में अब सीसारमा में पानी का बहाव तेज होता है, तो स्वरूपसागर पर फिर से चादर चल सकती है।

जरूरत पड़ने पर इसके गेट भी खोलने पड़ सकते है। उदयसागर के गेट 5-5 फीट खोलने से वल्लभनगर बांध में अच्छी आवक की उम्मीद बंधी है। उदयसागर के गेट शुक्रवार को आधा-आधा फीट खोले थे, लेकिन आयड़ नदी से आवक तेज होने से उदयसागर के गेट शनिवार सुबह 5-5 फीट खोलने पड़े।

24 घण्टे में उदयपुर में 125 मिमी बारिश

सुबह 8 बजे तक 24 घण्टे में उदयपुर शहर में 125 मिलीमीटर(5 इंच) बारिश हुई है। इतनी बारिश मानूसन के दौरान भी एक साथ नहीं हुई। बड़गाँव में 92 मिमी, झाड़ोल 116, कोटडा 76, भींडर 21, गोगुन्दा 38, वल्लभनगर 30, मावली 70, उदयसागर 102 और अलसीगढ़ क्षेत्र में 98 मिमी बारिश हुई है।

उदयसागर के गेट 5 फीट खोलने और मदार छोटा के छलकने के वीडियो देखें
Exit mobile version