जयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। गहलोत सरकार की नई टीम के रूप में 11 कैबिनट मंत्री और 4 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। इनमें मेवाड़ को भी प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। शनिवार देर रात तक गहलोत टीम के नए मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। मेवाड़ के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को गहलोत की कैबिनेट में जगह दी गयी है।
राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर शपथ लेने वाले नई मंत्रियों की सूची डाल सभी को शुभकामनाएं दी।
