Site iconSite icon AR Live News

सर्दी की बारिश में आयड़ नदी में बहाव देख ‘उदयसागर के गेट खोले’

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित मेवाड़ में बेमौसम बारिश का दौर लगातार दूसरे दिन भी बना रहा। आयड़ नदी में बहाव तेज होने पर उदयसागर के गेट खोलने पड़े है।

उदयपुर में गुरुवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। इससे आयड़ नदी में बहाव तेज हो गया है। आवक देखते हुए जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को उदयसागर के दोनों गेट 6-6 इंच खोल दिये है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर शनिवार तक भी चल सकता है।

24 घण्टे में सलूम्बर में 4 इंच बारिश, देखें उदयसागर का वीडियो

जिले भर में बेमौसम की बारिश जारी है। सलूम्बर में 24 घण्टे में 102 मिलीमीटर(चार इंच) बारिश हो चुकी है। उदयपुर शहर में 48,बड़गाँव 30,गोगुन्दा 51,वल्लभनगर 48,मावली 50,लसाड़िया 88,सेमारी 62,खेरवाड़ा 26,ऋषभदेव 31,झाड़ोल 89,कोटडा 57,भींडर 51,सराड़ा 67 और कानोड़ में 63 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

Exit mobile version