उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से मदार बड़ा तालाब शुक्रवार को फिर से छलक गया है। गोगुंदा क्षेत्र में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रुक-रुक कर बारिश का दौर चलने से आवक और बढ़ी तो 24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार बड़ा तालाब पर फिर से चादर चलने लग गई। लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गयी। बीती रात 15.6 डिग्री तापमान था, वहीं आज दिन में तापमान 19 डिग्री रहा।
जानकारी के अनुसार मानसून जाने के बाद नवंबर महीने में मदार बड़ा तालाब पहली बार ही छलका है। पिछले दशक में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मानसून जाने के बाद नवंबर महीने में मदार बड़ा तालाब छलका हो।
मदार बड़ा तालाब ओवर-फ्लो वीडियो देखें
हालां कि इस मानसून के दौरान मदार बड़ा और मदार छोटा तालाब पर चादर चली थी। मदार बड़ा पर फिर से चादर चलने से आयड़ नदी में भी बहाव तेज होगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मेवाड़ में हल्की बारिश हो सकती है।

