Site iconSite icon AR Live News

गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

rajasthan cabinet three ministers resign raghu sharma govind dotasara and harish chaudhary resignrajasthan cabinet three ministers resign raghu sharma govind dotasara and harish chaudhary resign

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गहलोत सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल के अटकलों के बीच शुक्रवार को तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा औ राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शामिल हैं। शुक्रवार शाम को जयपुर आए कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह जानकारी दी।

राजस्थान की राजनीति में शुक्रवार को हुए इस अपडेट से यह तय हो गया है कि अब कभी भी अशोक गहलोत मंत्री मंडल में बदलाव कर सकते हैं।

राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि मैं दो-तीन महीने पहले विधायकों से मिला था, तब कहा था कि कुछ मंत्री मंत्रीपद छोड़कर संगठन में काम करना चाहते हैं। आज मैं यहां आया हूं तो खुशी हो रही है कि हमारे तीन मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है और इन्होंने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है।

गौरतलब है कि रघु शर्मा को पिछले दिनों ही गुजरात का प्रभारी बनाया गया था। जबकि हरीश चौधरी को चंडीगढ़ और पंजाब का प्रभार सौंपा गया था। इधर गोविंद डोटासरा के पास शिक्षा मंत्री के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी दी थी।

Exit mobile version