Site iconSite icon AR Live News

पीएम का राष्ट्र के नाम सम्बोधन : तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज़)। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों की जीत हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान देशवासियों से क्षमा मांगते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।

उन्होंने कहा “इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।

पीएम मोदी ने किसानों सहित देशवासियों को आज गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और आंदोलनरत किसानों से घर जाकर प्रकाश पर्व मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा ये लोकतंत्र की जीत, अहंकार की हार है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा ये फैसला लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है। यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है। देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं। यह उनके बलिदान की जीत है।

Exit mobile version