Site iconSite icon AR Live News

प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के निशुल्क प्रवेश की फीस पुनर्भरण के लिए बजट की 25 प्रतिशत राशि मंजूर हुई

cm-gehlot-approves-25-percent-budget-of RTE admission FEE reimbursement To private schoolcm-gehlot-approves-25-percent-budget-of RTE admission FEE reimbursement To private school

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश पर फीस पुनर्भरण के लिए भुगतान प्रक्रिया पर रोक हटाकर रोके गए बजट की 25 प्रतिशत राशि जारी किये जाने को मंजूरी दे दी है।

वित्त विभाग ने सत्र 2020-21 में आरटीई के अन्तर्गत कराये गए ऑनलाइन अध्यापन के लिए देय राशि की 25 प्रतिशत राशि का भुगतान संस्था को अग्रिम के रूप में किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे आज सीएम गहलोत ने मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कोविड-19 संक्रमण के दौरान स्कूल काफी समय तक बंद रहे। आरटीई के अन्तर्गत निःशुल्क प्रवेश वाले छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण कराने वाले निजी स्कूलों में प्रशासनिक विभाग द्वारा रैंडम आधार पर ऑनलाइन शिक्षण एवं पाठ्यपुस्तक वितरण का सत्यापन कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय लगना संभावित है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में विलंब होगा। इसी को देखते हुए वित्त विभाग ने सत्र 2020-21 में आरटीई के अन्तर्गत कराये गए ऑनलाइन अध्यापन के लिए 25 प्रतिशत राशि के अग्रिम भुगतान का प्रस्ताव भेजा था।

इस अग्रिम राशि का समायोजन अंतिम भुगतान योग्य राशि से किया जाएगा और अग्रिम राशि अंतिम देय राशि से अधिक होने की स्थिति में इस अधिक राशि का समायोजन आगामी वित्तीय वर्ष में देय राशि से किया जाएगा।

Exit mobile version