जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कस्टम विभाग की इंटेलिजेंस विंग ने जयपुर एयरपोर्ट पर जांच में एयर इंडिया की फ्लाईट के अंदर यात्री की सीट के नीचे से करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया है। यह सोना तस्करी का बताया जा रहा हैं। सोने की कीमत 70 से 75 लाख के बीच बताई जा रही हैं।
दूबई से रात 1.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाईट AI-942 जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। इस दौरान कस्टम विभाग की टीम ने फ्लाईट के अंदर जांच की, तो एक सीट के नीचे सोना रखा हुआ मिला जो कि करीब डेढ़ किलो का था। इस मामले में कस्टम विभाग की टीम ने शक के आधार पर एक यात्री को हिरासत में ले लिया।
कस्टम विभाग को पहले ही सूचना मिल गई थी कि इस फ्लाईट में तस्करी कर सोना लाया जा रहा हैं। माना जा रहा हैं कि इसी इनपुट के चलते कस्टम विभाग की टीम ने यात्रियों के उतरने से पहले ही फ्लाईट के अंदर पहुंचकर जांच में इस सोने को बरामद कर लिया।

