Site iconSite icon AR Live News

श्रीनाथ नगरी पहुंचे सीएम गहलोत, आमजन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

cm ashok gehlot visit shrinath ji temple nathdwaracm ashok gehlot visit shrinath ji temple nathdwara

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव मेंं कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को पहली बार मेवाड़ दौरे पर आए। गहलोत सोमवार सुबह श्रीनाथ नगरी नाथद्वारा पहुंचे और मंदिर में श्रीनाथजी के दर्शन किए। यहां मंदिर की परंपरा अनुसार महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने गहलोत को उपरणा ओढ़ाकर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

श्रीनाथजी के दरबार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और सीडब्ल्यूसी मैंबर रघुवीर मीणा
भी गहलोत के साथ थे।

नाथद्वारा पहुंचने पर हैलीपेड पर कलेक्टर अरविंद पोसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहलोत का स्वागत किया। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी गहलोत का स्वागत किया। श्रीनाथजी के दर्शन के बाद गहलोत गुड़ला में नवनिर्मित बादामबाई उदयलाल सिंहाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

Exit mobile version