Site iconSite icon AR Live News

बेकाबू ट्रेलर ने बारातियों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

five died of groom family in road accident in hanuman nagar bhilwarafive died of groom family in road accident in hanuman nagar bhilwara

भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र में कुराडिया टोल नाके के पास एक बेकाबू ट्रक ने बारातियों के काफिले को रौंद दिया। हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रेलर ने बारातियों को ऐसे रौंद दिया कि कुछ शवों को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। हादसे की सूचना आते ही खुशियों से गूंज रहे घर में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, थानाधिकारी मोहम्मद इमरान, स्वागत पंड्या मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि आज रविवार को कुराडिया निवासी शंकर लाल मीणा की दो बेटियों की शादी समारोह चल रहा था। एक बेटी की बारात मनोहरगढ़ से आ रही थी। मनोहर गढ़ से आई बारात टोल नाके के पास पहुंची। कुछ बाराती गाड़ी से उतर कर सड़क किनारे खड़े थे।

तभी जहाजपुर की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रेलर ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर के पहिए में शव फंस गए थे।

Exit mobile version