Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर की प्रतिष्ठित ईवेंट कंपनी पर आयकर कार्यवाही: पटना के प्रतिष्ठित परिवार की रॉयल वेडिंग प्लान करने से आयकर घेरे में आयी

income tax raid on event company udaipur related to royal wedding of patna famous familyincome tax raid on event company udaipur related to royal wedding of patna famous family

चर्चा का विषय बनी कार्यवाही

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की एक प्रतिष्ठित ईवेंट कंपनी पर दो दिन से चल रही आयकर कार्यवाही शनिवार को भी जारी रही। खासबात है कि यह ईवेंट कंपनी पटना के एक प्रतिष्ठित परिवार की उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग प्लान कर रही है। सबसे पहले पटना में आयकर विभाग ने इस प्रतिष्ठित परिवार के यहां आयकर छापा मारा था।

पटना में हुई कार्यवाही में संबंधित व्यक्ति के बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन उदयपुर की इवेंट कंपनी से जुड़े हुए मिले, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने उदयपुर में ईवेंट कंपनी के फतहपुरा चौराहे के पास कॉम्पलैक्स स्थित कार्यालय पर छापा मारा है। वहां से मिले दस्तावेजों की आयकर अधिकारी जांच कर रहे हैं।

उदयपुर में किसी ईवेंट कंपनी पर इस तरह की आयकर कार्यवाही पहली बार ही सुनने में आयी है, ऐसे में यह इवेंट इंडस्ट्री और इससे जुड़े कलाकारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जिसने एडवांस लिया सबको मिल रहे आयकर के नोटिस

जानकारी में आया है कि उदयपुर की ईवेंट कंपनी ने पटना के प्रतिष्ठित परिवार की रॉयल वेडिंग से जुड़े कई छोटे-बड़े काम उदयपुर के ही वेंडर्स को दिए थे। इन वेंडर्स ने काम की एडवांस बुकिंग का पेमेंट भी लिया है, तो अब आयकर विभाग की ओर से एडवांस पेमेंट लेने वाले इन सभी वेंडर्स को भी नोटिस जा रहे हैं।

Exit mobile version