Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमला, सीओ सहित 5 जवान शहीद

five soldiers of assam rifles killed in terror attack in manipurfive soldiers of assam rifles killed in terror attack in manipur

इम्फाल,(एआर लाइव न्यूज)। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए हमले में सीओ समेत असम राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए। इस हमले में सीओ के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत हो गई है।

चूड़ाचांदपुर जिले में असम राइफल्स की 46 वीं बटालियन का काफिला गुजर रहा था। इस काफिले को 46 AR के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी लीड कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे। इसी दौरान घात लगाकर पहले से तैयार बैठे आतंकियों ने असम राइफल्स के इस काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में सीओ विप्लव त्रिपाठी, उनके बेटे, पत्नी और 4 जवान शहीद हो गए। इस हमले में ‘आईईडी’ विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों को इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि सेना की टुकड़ी इस इलाके से होकर गुजरेगी। तभी आतंकी पूरी तैयारी के साथ यहां घात लगाकर हमला करने में सफल हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हमले को आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है

Exit mobile version