Site iconSite icon AR Live News

बेंगलुरु में ट्रेन हादसा : पहाड़ी से ट्रेक पर गिरे पत्थर, कन्नूर-बेंग्लुरु एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

train derailed in bengalurutrain derailed in bengaluru

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह एक रेल हादसा हुआ। यहां कन्नूर-बेंग्लुरु एक्सप्रेस ट्रेन ट्रेक से गुजर रही थी तभी अचानक पास की पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए। ट्रेक पर भी पत्थर गिरने से ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।

घटनाक्रम अनुसार कन्नूर-बेंग्लुरु एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। तभी बेंगलुरू मंडल के टोपपुरू-सिवदी के बीच ट्रेक के पास की पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। काफी मात्रा में पत्थर रेलवे ट्रेक पर भी गिरे इस कारण पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे की सूचना के अनुसार हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आयी है। घटना के समय इस ट्रेन में 2348 यात्री सफर कर रहे थें।

जिस जगह यह घटना हुई वहां ट्रेक से कुछ कदम दूर ही पहाड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी,कर्मचारी मौके पर पहुँचे। मौके पर बचाव राहत कार्य शुरू करने के साथ ही रेलवे की टीम ट्रेक को व्यवस्थित करने लग गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही इस रूट पर रेल संचालन रोक कर ट्रेनों को दूसरे रूटों पर डायवर्ट किया गया है।

Exit mobile version