Site iconSite icon AR Live News

जोधपुर का पेट्रोल पंप मालिक निकला तस्कर : सूरत पुलिस ने डोडापोस्त की तस्करी में किया गिरफ्तार

jodhpur petrol pump owner arrested for doda post smuggling in suratjodhpur petrol pump owner arrested for doda post smuggling in surat

सूरत,(एआर लाइव न्यूज)। सूरत पुलिस ने राजस्थान के एक करोड़पति व्यापारी को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुजरात की एसओजी टीम ने जोधपुर निवासी भगवती प्रसाद विश्नोई को पकड़ा है। भगवती प्रसाद जोधपुर में पेट्रोल पंप के मालिक हैं और इनके मॉल भी हैं।

एसओजी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सूरत के बाजार में एक व्यापारी डोडा पोस्त की डिलीवरी करने आया है। इस पर एसओजी टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और भगवती प्रसाद विश्नोई को धरदबोचा।

पुलिस ने बताया कि भगवती प्रसाद विश्नोई 2002 से 2015 तक राजस्थान में सरकार से लाइसेंस लेकर डोडा पोस्त का व्यापार करता था। बाद में सरकार ने इस पर रोक लगा दी, जिसके बाद उसने डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। भगवती प्रसाद राजस्थान में डोडा पोस्त की बिक्री व तस्करी के चार मामलों में वांछित भी है।

Exit mobile version