Site iconSite icon AR Live News

टी-20 सिरीज के पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जयपुर पहुंचने लगे खिलाड़ी

indian cricket team coach rahul dravid and players reached jaipur for t20 cricket series first match on 17 novemberindian cricket team coach rahul dravid and players reached jaipur for t20 cricket series first match on 17 november

17 नवंबर को एसएमएस स्टेडियम में होगा मैच

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 17 नवंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट सिरीज के पहले मैच के लिए खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ जयपुर पहुंचे। इसके बाद टीम के वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल भी जयपुर पहुंच गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में उनके फैंस इकट्ठे हो गए और उनका उत्साहवर्धन किया। राहुल द्रविड सहित टीम के खिलाड़ी होटल मेरियट में ठहरे हुए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। पहला मैच जयपुर में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चुने गए सभी 16 खिलाड़ी 13 नवंबर तक जयपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम के खिलाडी जयपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version