Site iconSite icon AR Live News

19 नवम्बर को होगा आंशिक चंद्र ग्रहण

chandra grahan 2021 on 19 novemberchandra grahan 2021 on 19 november

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। 19 नवम्बर 2021 को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। भारत में चंद्रोदय के तत्काल बाद ग्रहण आंशिक रूप से और बहुत अल्प अवधि के लिए अरूणाचल प्रदेश
और असम के सुदूर उत्तर पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा।

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका,पश्चिमी यूरोप, उत्तर अमरीका, दक्षिण अमरीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। ग्रहण की आंशिक अवस्था भारतीय समय अनुसार 12.48 बजे शुरू होगी तथा आंशिक अवस्था का अंत 16.17 बजे होगा।

आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है। भारत में अगला चंद्र ग्रहण 8 नवम्बर 2022 को होगा जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

Exit mobile version