Site iconSite icon AR Live News

गहलोत पहुंचे दिल्लीः कार्यकर्ताओं को नियुक्तियों की, तो जनता को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने की आस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा उप चुनाव में वल्लभनगर और धरियावद में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे गए हैं। उनके साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद हैं।

उप चुनाव में दोनों सीटोंं पर कांग्रेस की ऐतिहासीक जीत के बाद गहलोत की दिल्ली यात्रा को हजारों कार्यकर्ता उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदें उन लोगों को हैं, जो उप चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियां होने की आस लगाए बैठे हैं। राजस्थान में यूआईटी सहित विभिन्न बोर्डों में भी चेयरमैन की नियुक्तियां होनी हैं। इसको लेकर भी कार्यकर्ता करीब ढाई साल से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं एक दिन पहले मंगलवार को ही सीएम गहलोत ने जोधपुर में हुए कार्यक्रम में संकेत दिए थे कि उनकी सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करेगी, भले ही सरकार को आर्थिक भार वहन करना पड़े। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली यात्रा से जनता को भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने की आस है।

कांग्रेस के कई विधायकों को लंबे समय से गहलोत मंत्रीमंडल में विस्तार या फैरबदल का इंतजार बना हुआ है, वे भी गहलोत की दिल्ली यात्रा को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव में कई कार्यकर्ताओंं ने पार्टी के लिए दिन रात मेहतन की और नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में ही रहे। उनको अब राजनीतिक नियुक्ति के रूप में तौहफा मिल सकता हैं।

Exit mobile version