Site iconSite icon AR Live News

लकवाग्रस्त मरीज को बिना ऑपरेशन के ठीक किया

paralysis patient treatment without operation in gbh general hospitalparalysis patient treatment without operation in gbh general hospital

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लकवा के कारण चलने फिरने में अक्षम हुए बुजुर्ग का जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के न्यूरोलॉजी विभाग में बिना ऑपरेशन इलाज कर ठीक कर दिया गया है। बुजुर्ग अब चल-फिर भी पा रहे हैं।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि रतलाम निवासी रामसिंह यादव (70) के हाथ पैर में कमजोरी हो गई थी। चलने फिरने के भी काबिल नहीं होने पर परिजन उन्हें जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ. निशांत अश्वनी के पास लेकर पहुंचे थे।

जांचों में पता चला कि ब्लड प्रेशर, डायबिटिज और थायरॉइड के कारण नसों में कमजोरी हो गई थी। इसे चिकित्सकीय भाषा में सीआईडीपी (क्रोनिक इंफ्लामेंट्री डी मिलिनेटिंग पॉली रेडिक्लो न्यूरोपैथी) कहा जाता है। यह एक तरह से लकवा का ही रूप होता है। इसमें रोगी को आठ दिन भर्ती रखकर मिथाइल प्रेनीस्लोम इंजेक्शन दिया गया।

ब्लड प्रेशर, डायबिटिज और थॉयरॉइड के साथ-साथ उम्रदराज होने से इस तरह के इलाज करना चुनौतीपूर्ण था, इसलिए भर्ती रखकर इलाज दिया गया। साथ ही फिजियोथैरेपी भी कराई गई। आठवें दिन मरीज को चलता फिरता कर डिस्चार्ज किया गया।

Exit mobile version