Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन गांवों के संग: पट्टों की समस्या पर पेराफेरी पंचायतों में बदला शिविर का कार्यक्रम

बिलानाम आबादी और बिलानाम जमीनों का यूआईटी 15 दिन में सर्वे के बाद जारी करवाएगी नोटिफिकेशन। जमीनें पंचायत के नाम आने के बाद जारी होंगे मकानों के पट्टे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी पैराफेरी की पंचायतों में आ रही पट्टों की समस्याओं को लेकर पेराफेरी पंचायतों के सरपंचों में भारी आक्रोश है। पैराफेरी संघर्ष समिति के आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने पैराफेरी पंचायतों में होने वाले प्रशासन गांवों के संग शिविरों का कार्यक्रम बदल दिया है।

संशोधित कार्यक्रम में शिविर दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू करने के आदेश जारी किये हैं, ताकि तब तक नगर विकास प्रन्यास द्वारा बिलानाम आबादी, बिलानाम जमीनों पर बसे मकानों के पट्टे को लेकर जमीन का नोटिफिकेशन जारी करवाकर पंचायतों के नाम करवा दी जाएगी। इसके बाद शिविरों में पंचायतें अपने स्तर पर नियमानुसार पट्टे जारी कर सकेगी।

मंगलवार को सरपंच-उपसरपंचो के साथ यूआईटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक रखी। यह बैठक खूब हंगामेदार रही।

बैठक में पेराफेरी पंचायत जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मदन पंडित ने कहा कि पेराफेरी क्षेत्र में पंचायते शिविरों में पट्टे जारी नही कर पा रही है। क्योंकि जमीनें यूआईटी के नाम दर्ज हैं, जिसे पंचायतों के नाम किया जाए। राज्य सरकार ने पूर्व में 1 नंबर खाता जो बिलानाम आबादी है, उसे यूआईटी को दे दिया था, जबकि इस पर पुरानी आबादी बसी हुई है।

संयोजक चन्दन सिंह देवड़ा ने साफ कहा कि बिलानाम आबादी और जिन पर मकान बने वह बिलानाम जमीन पुनः पंचायतों के नाम की जाए, ताकि पंचायत पट्टे दे सके। ऐसा नही होने पर शिविरों का विरोध होगा।

बैठक में नगरीय विकास विभाग द्वारा नियुक्त आरपी शर्मा, यूआईटी सचिव अरुणकुमार हसीजा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने जल्द से जल्द ऐसी भूमि जिन पर मकान बने है उनका सर्वे करवा राज्य सरकार को नोटिफिकेशन के लिए भेजने का आश्वाशन दिया। जिससे पंचायतो के नाम जमीन आ जायेगी और पंचायते पट्टे जारी कर सकेंगी।

इन सरपंचों ने बैठक में लिया हिस्सा

बैठक में पेराफेरी क्षेत्र के सरपंचो के साथ में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली कांग्रेस नेता विवेक कटारा, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, सरपंचों ओर उपसरपंचो के साथ मौजूद रहे।

किसान संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष विष्णु पटेल, मोहनलाल डाँगी, निर्मला प्रजापत,भँवर पुष्करणा, मनोहर सिंह सिसोदिया, लोकेश पालीवाल, शंकर मीणा, संजय शर्मा,भुवनेश व्यास ,पिंकी माण्डावत, शंकरलाल, शंभूलाल डाँगी, हीरालाल,गगन गमेती, प्रियंका सुथार,भूरिलाल, पूरन गमेती, मोतीलाल, मांगीलाल मीणा, भंवरलाल, जितेंद्र नागदा,नारायण लाल, नरेश प्रजापत, रामलाल गमेती, जगदीश, समेत बड़गांव गिर्वा के सरपंच उपसरपंच जिला परिषद सदस्य, पँचायत समिति सदस्य मौजूद रहे और अपनी बात रखी।

Exit mobile version