उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज़)। जिले के सवीना थाना क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी स्थित घर में शनिवार दोपहर बदमाश लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार में महिला बेटी की शादी की शॉपिंग करने मार्किट गयी थी। बदमाश घर से नौ तोला सोने, 250 ग्राम चांदी के जेवर और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
वीआईपी कॉलोनी निवासी गोरा कुंवर पत्नी गोपाल सिंह और उनके बेटे कमलेश ने सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि महिला गोरा कुवंर की बेटी की जनवरी में शादी होने वाली है। शादी की शादी के लिये आज दोपहर महिला खरीददारी करने गयी थी। घर मे कोई नहीं था। मौके का फायदा उठाकर बदमाश घर मे घुसे। मुख्य दरवाजे सहित अलमारियों के ताले ताला तोड़ बदमाश जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश 9 तोला सोने, 250 ग्राम चांदी के जेवर और 60 हजार नकदी चोरी कर ले गए हैं।

