Site iconSite icon AR Live News

पंजाब कांग्रेस में कलह : सरकार के एजी का आरोप- पार्टी अध्यक्ष सिद्धू सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे

punjab government advocate general alligates state party chief navjot singh sidhupunjab government advocate general alligates state party chief navjot singh sidhu

चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को फरीदकोट स्थित गुरूद्वारे का दौरा किया, तो पंजाब सरकार के महाधिवक्ता एडवोकेट जनरल एपीएस देओल ने प्रेस रिलीज जारी कर सिद्धू पर कई आरोप लगाए।

एपीएस देओल ने कहा प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं और उनकी टिप्पणियां बेअदबी तथा ड्रग्स मामले में न्याय सुनिश्चित करने की सरकार की कोशिशों को पटरी से उतार रही है। सिद्धू राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए अपने राजनीतिक सहयोगियों के खिलाफ गलत सूचना फैला रहे हैं और पार्टी के कामकाज को भी खराब करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सिद्धू की आपत्ति के बाद एपीएस देओल की नियुक्ति विवादों में आ गई थी। करीब एक महीने पहले सिद्धू ने देओल की नियुक्ति का विरोध करते हुए पीपीसीसी प्रमुख के पद से इस आधार पर इस्तीफा दे दिया था कि देओल पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और परमराज सिंह उमरानंगल के बचाव पक्ष के वकील थे। दोनों बहबल कलां पुलिस फायरिंग मामले में आरोपी थे।

Exit mobile version