Site iconSite icon AR Live News

बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ीः लेह-लद्दाख में माइनस 7 डिग्री तक तापमान गिरा

snow fall in kashmir valley temperature down till minus 7 degreesnow fall in kashmir valley temperature down till minus 7 degree

लद्दाख,(ARLive news)। कश्मीर घाटी में हुई बर्फवारी के बाद शुक्रवार को कश्मीर के कई ईलाकों में ठंड बढ़ गयी। लेह-लद्दाख में तापमान माइनस 7 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने कश्मीर के कुछ अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

बर्फबारी के बाद उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में तीन से चार इंच बर्फ जमा हो गई है। जिससे मार्ग बंद हो गया। कुपवाड़ा के कई इलाकों में भी बर्फबारी हुई, जिससे नियंत्रण रेखा के आस-पास भी बर्फ जम गई है। ताजा हिमपात के कारण कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Exit mobile version