Site iconSite icon AR Live News

चेन स्नैचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, पुलिस ने पहचान कर तीन बदमाशों को धरदबोचा

udaipur savina police arrests three chain snatchers with the help of cctv footageudaipur savina police arrests three chain snatchers with the help of cctv footage

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सवीना थाना क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी में तीन दिन पहले महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने जब महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया तो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी। पुलिस ने फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की और एक-एक कर तीनों को धरदबोचा।

थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि अंबामाता के एकता नगर निवासी फरदीन उर्फ भुग्गी पुत्र ताज मोहम्मद, फारूख आजम नगर निवासी शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र फखरूदीन, आफताब उर्फ आफू पुत्र शौकत हुसैन को गिरफ्तार किया है। फरदीन हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 21 मुकदमें दर्ज हैं।

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को सेक्टर 9 निवासी गीता देवी पत्नी नारायण लाल भोई के साथ शाम 4 वीआईपी कॉलोनी में चेन स्नैचिंग की वारदात हुई थी। स्कूटी पर आए तीन बदमाश झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ फरार हो गए थे।

वारदात का खुलासा करने वाली टीम : हेड कांस्टेबल सुनील विश्नोई, सोहनलाल, कांस्टेबल भगवतीलाल, राजकमल, लालूराम, राजकुमार, रमेश कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version