Site iconSite icon AR Live News

भाजपा शहर अध्यक्ष और एसडीओ बड़गाँव के बीच तकरार

udaipur wrangling between udaipur badgaon sdo and bjp shahar adhyakshudaipur wrangling between udaipur badgaon sdo and bjp shahar adhyaksh

ज्ञापन देने चेम्बर में कार्यकर्ता ज्यादा होने से बढ़ी बात।

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज़)। बिजली की बढ़ती दरें, बढ़ते अपराध और परीक्षाओं में गड़बड़ियों के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बड़गाँव में एसडीओ ऑफिस बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीओ सलोनी खेमका को ज्ञापन देने उनके चेम्बर में गए तब श्रीमाली और खेमका के बीच बहस हो गई।
कार्यकर्ताओ की संख्या ज्यादा होने पर एसडीओ ने आपत्ति की तो श्रीमाली ने कहा कि हम शालीनता के साथ आपके आदेश की पालना कर रहे है, फिर भी आपको लगता है गलत है तो आप हमारे खिलाफ केस लगा दो।

देखें एसडीओ और बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष के बीच की तकरार

श्रीमाली ने कहा हम तो यहां शालीनता से आये है वरना पूरे राजस्थान में क्या हो रहा है। इस पर एसडीओ ने जवाब दिया कि इलेक्शन तो यहीं हो रहे है न। इसके बाद मामला शांत हुआ और एसडीओ ने ज्ञापन लिया।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष खूबीलाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष भोपालसिंह राणा, गिरीश शर्मा, दुल्हेसिह देवडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, उप प्रधान प्रतापसिंह राठौड़, नारायण सिंह चदाणा, बडगांव मंडल महामंत्री शंकर डांगी भी मौजूद थे।

Exit mobile version