Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पटवारी 2500 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb trap patwari for taking 2500rs bribeudaipur acb trap patwari for taking 2500rs bribe

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने गुरूवार सुबह सीसारमा के पटवारी योगेश नागदा को 2500 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी योगेश नागदा परिवादी से यह राशि भूखंड के नामांतरण की एवज में ले रहा था।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि परशुराम चौराहा, सबसिटी सेंटर निवासी पटवारी योगेश नागदा पुत्र मनोहर लाल को गिरफ्तार किया हैं। योगेश नागदा सीसारमा पटवारी हैं और इनके पास कानपुर व बछार ग्राम पंचायत अतिरिक्त कार्यभार है।

पुरोहितों की मादड़ी निवासी परिवादी शैतान सिंह ने एसीबी में पटवारी योगेश नागदा के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि भूखंड की रजिस्ट्री के बाद उसने नामांतरण के लिए कानपुर पटवार मंडल में आवेदन किया था। यहां पटवारी योगेश नागदा ने नामांतरण की एवज में 2500 रूपए रिश्वत मांगी है। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

आज सुबह पटवारी योगेश नागदा ने परिवादी को रिश्वत राशि के साथ उसके घर बुला लिया। यहां जैसे ही योगेश नागदा ने परिवादी से रिश्वत के 2500 रूपए लिए एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा।

कार्यवाही करने वाली टीम : यह कार्यवाही एसीबी निरीक्षक सोनू शेखावत, हरिशचन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल मुनीर मोहम्मद, कांस्टेबल टीकाराम, अशोक कुमार राणा, कनिष्ठ सहायक दलपत सिंह और लक्ष्मण सिंह की टीम ने की है।

Exit mobile version