Site iconSite icon AR Live News

कोरोना तीसरी लहर की देश में आहट : नए वेरिएंट AY.4.2 के 17 केस 6 राज्यों में मिले

corona virus third wave in india covid virus new variant ay.4.2 case found in six statescorona virus third wave in india covid virus new variant ay.4.2 case found in six states

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत में कोरोना तीसरी लहर के दस्तक देने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। क्यों कि रशिया, चाइना जैसे देशों में कोरोना वायरस के जिस नए वेरिएंट AY.4.2 ने हालात खराब किए हुए हैं, उसके 17 केस भारत के अलग-अलग राज्यों में पाए गए हैं। कोरोना वायरस का यह नया वेरिएंट देश के 6 राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल, और तेलंगाना में पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस नए वेरिएंट की जांच चल रही है। यह नया वेरिएंट कोरोना वायरस के डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट समूह से है। चिंताजनक बात यह है कि महाराष्‍ट्र में कोरोना केसेज में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,156 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस अवधि में 733 लोगों की मौत हुई है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,60,989 हैं। इसमें 1485 केस महाराष्ट्र में आए हैं। हालां कि सर्वाधिक केस केरल में 9445 नए केस 24 घंटे में रिपोर्ट हुए हैं।

Exit mobile version