Site iconSite icon AR Live News

जम्मू कश्मीर में खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगो की मौत

10 dies in bus accident doda jammu kashmir10 dies in bus accident doda jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को एक मिनी बस के खाई में गिरने से 11 लोगो की मौत हो गई। जम्मू में ठथरी-डोडा मार्ग पर जा रही एक मिनी बस चिनाब नदी के किनारे स्थित एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई।

बस के अनियंत्रित होने से यह हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुँचा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतको के परिजनों और घायलों के लिए
मदद की घोषणा की है। इस हादसे में जान गवाने वाले लोगो के परिजनों को राहत कोष से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

Exit mobile version