Site iconSite icon AR Live News

तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की जीप ब्रिज से गिरी, कांस्टेबल की मौत, थानाधिकारी घायल

bhilwara-constable-dies-sho-injured-in-accident-police-jeep-fell-down-from-over-bridgebhilwara-constable-dies-sho-injured-in-accident-police-jeep-fell-down-from-over-bridge

भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। भीलवाड़ा में मंगलवार देर रात तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की जीप रायला के पास अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद की मौत हो गयी है, वहीं थानाधिकारी सुनील चौधरी और एक कांस्टेबल घायल हैं। तस्कर मांडल में नाकाबंदी तोड़कर भागे थे, सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस तस्करों का पीछा कर रही थी।

पुलिस को सूचना थी कि तस्करों की गाड़ी में 1 लाख रूपए का ईनामी बदमाश राजू फौजी हो सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही एडिएसपी चचंल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी गयी।

गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले ही भीलवाड़ा में राजू फौजी की गैंग ने 2 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तब भी बदमाश पुलिस नाकाबंदी तोड़ कर भागे थे और पुलिस पर फायरिंग की थी। तब से राजू फौजी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एक महीने पहले ही थाने में हुई थी पोस्टिंग

हादसे में कांस्टेबल ईशाक मोहम्मद 31 की मौत हुई है। ईशाक की पिछले महीने ही रायला थाने में पोस्टिंग हुई थी।

Exit mobile version