Site iconSite icon AR Live News

लसाड़िया में सीएम की सभा में युवा कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उप चुनाव को लेकर मंगलवार को लसाड़िया में हुई सीएम अशोक गहलोत की सभा के दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहब्बत सिंह निंबोल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा के दौरान मोहब्बत सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें कार्यकर्ता तत्काल लसाड़िया पीएचसी लेकर गए। उनकी हालत देख डॉक्टर ने उदयपुर रैफर कर दिया गया,लेकिन शहर के अस्पताल में पहुँचने से पहले ही मोहब्बत सिंह ने दम तोड़ दिया।

संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे

पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के निम्बोला के रहने वाले मोहब्बत सिंह युवा कांग्रेस में काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। युवा कांग्रेस के माहिन खान मेकश ने मोहब्बत सिंह के निधन को प्रदेश कांग्रेस की युवा टीम के लिए बड़ी क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया

Exit mobile version