Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में ओनर कीलिंग: ससुर ने ही दामाद को मारने की दी सुपारी

सवीना में शनिवार रात युवक पर हुई फायरिंग निकली ओनर किलिंग का मामला

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में शनिवार रात युवक को गोली मारने का मामला ओनर कीलिंग का निकला है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने ही दामाद की हत्या की सुपारी दी थी।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि भिंडर निवासी अम्बादास पुत्र लालदास और इमरान पुत्र अयूब खान पठान को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही ही।

बेटी ने फरवरी में ही किया था प्रेम विवाह

पूछताछ में सामने आया है कि भिंडर निवासी अम्बादास की पुत्री अनीता ने फरवरी 2021 में लोकेश कलाल से प्रेम विवाह किया था। तब से अनीता और लोकेश उदयपुर रह रहे थे और लोकेश शराब की दुकान पर सेल्समैन है। बेटी के अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने से अम्बादास नाराज थे। इसी बात को लेकर उन्होंने लोकेश की हत्या करवाने के लिए इमरान से सम्पर्क किया और इमरान के जरिये 2 बदमाशों को लोकेश की हत्या की सुपारी दे दे।

फायरिंग करने वाले बदमाशों ने रेकी की और शनिवार रात मौका मिलते ही लोकेश को गोली मार दी। गोली लोकेश की पसलियों के लगी। गनीमत रही लोकेश को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और उसे बचाया जा सका। अस्पताल में लोकेश उपचाररत है और अब उसकी स्थिति ठीक है।

इस टीम ने किया खुलासा : थानाधिकारी रविन्द्र चारण, एसटीएफ प्रभारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील विश्नोई, सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेश कुमार, मनमोहन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, प्रहलाद पाटीदार अनिल पूनिया, उपेंद्र सिंह, राम कुमार, भगवती लाल, रामनिवास, सीता राम, फिरोज की टीम ने इस मामले का खुलासा किया ही।

Exit mobile version