Site iconSite icon AR Live News

बेदला- कविता क्षेत्र का जोनल डवलपमेंट प्लान तैयार : यूआईटी को 20 दिन में दे सकेंगे आपत्ति-सुझाव

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी उदयपुर ने बेदला-कविता और मंदेसर क्षेत्र के गांवों का जोनल डवलपमेन्ट प्लान तैयार कर लिया हैं। इसको लेकर किसी को आपत्ति या सुझाव देना है तो यूआईटी ने 20 दिन का समय दिया हैं।

यूआईटी के उपनगर नियोजक द्वारा रविवार को जारी की गई आम सूचना के अनुसार उदयपुर मास्टर प्लान 2031 के अधिसूचित नगरीय क्षेत्र की सीमा के उत्तरी एवं पूर्वी जोन (जिसमें पार्ट N-2 एवं E-3 सम्मिलित है), का प्रारूप जोनल डवलपमेन्ट प्लान तैयार किया गया है। इसको अंतिम रूप देने से पहले 20 दिन में लोगो से आपत्ति-सुझाव लिए जाएंगे।

कोई भी व्यक्ति यूआईटी जाकर प्रस्तावित जोनल प्लान का नक्शा भी देख सकता है। यूआईटी की वेबसाईट पर भी जोनल प्लान अपलोड किया गया है। यूआईटी ने निजी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग होम के लिए प्रस्ताव भी आमंत्रित किये है। जिनका परीक्षण निर्णय प्राथमिकता पर किया जाएगा।

यह है जोनल प्लान में शामिल एरिया

: जोनल प्लान N-2 में राजस्व ग्राम कविता, बेदला खुर्द, भीलों का बेदला, बेदला, ब्राह्मणों का गुड़ा, सापेटिया, प्रतापपुरा, डांगीयों का गुड़ा, सबलपुरा, ओटो का गुड़ा, भीलवाड़ा, राठौड़ों का गुड़ा, लखावली सम्मिलित होकर, इसकी सीमाएँ उत्तर में लखावली तालाब से दक्षिण में बेदला पुलिया तक, पूर्व में सुखेर रिको औद्योगिक क्षेत्र से पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 से होते हुए कविता ग्राम की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

: जोनल प्लान E-3 में राजस्व ग्राम मंदेसर, दरोली, काटका का कुआं, महाराज की खेड़ी, टूस डांगीयान, रावतपुरा टूस सम्मिलित होकर, इसकी सीमाएँ उत्तर में गाडरियावास ग्राम से दक्षिण में रावतपुरा टूस गांव एवं पूर्व में दरोली ग्राम से पश्चिम में टूस डांगीयान ग्राम की सीमा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

Exit mobile version