उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के दूसरे दिन रविवार को उदयपुर पुलिस ने गोवर्धन थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित परीक्षा केंद्र से एक डमी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि डमी अभ्यर्थी जालोर निवासी दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर के लूणी निवासी नेमा राम जाट की जगज पर परीक्षा देने आया था।
सुबह पहली पारी की परीक्षा शुरू हुई थी। सेक्टर 14 स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट परीक्षा केंद्र में आये एक एक अभ्यर्थी की गतिविधि कुछ संदिग्ध लगीं। इस पर पुलिस ने उस पर निगरानी रखी। कुछ गड़बड़ी का संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो युवक ने अपना असली नाम दिनेश बताया। युवक ने कबूला कि वह जालोर निवासी नेमाराम की जगह परीक्षा देने आया है। पुलिस ने युवक ने फर्जी पहचान पत्र और प्रवेश पत्र भी जब्त कर लिए हैं। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

