Site iconSite icon AR Live News

हैंडबॉल प्रतियोगिता : धार गांव के सरकारी स्कूली की छात्राओं ने बाजी मारी

handball competition government girls school students wins championshiphandball competition government girls school students wins championship

कृष्णा गमेती और सुनीता गमेती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय धानमण्डी की मेजबानी में संपन्न 65 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के खिताब बडग़ांव पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की बालिकाओं ने जीते।

मेजबान विद्यालय के संस्था प्रधान दिग्विजयसिंह राठौड़ के अनुसार 19 वर्ष वर्ग के फाइनल मैच में राउमावि बदराणा और 17 वर्ष वर्ग में राउमावि माणस को एक तरफा मुकाबलों में पराजित कर राउमावि धार की टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 17 वर्ष उम्र वर्ग में धार की कृष्णा गमेती व 19 वर्ष में सुनीता गमेती को घोषित किया गया। सेंट एंथोनीज बलीचा में बालक वर्ग के मुकाबले संम्पन्न हुए जिसमें 19 वर्ष में आलोक स्कूल सेक्टर 11 की टीम विजेता रही। राउमावि ओड़ा उप विजेता व सेंट एंथोनीज की टीम तीसरे स्थान पर रही। 17 वर्ष में सेंट एंथोनीज विजेता, राउमावि धार उप विजेता और राउमावि चंदवास की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।

Exit mobile version