Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ में सौ प्रतिशत लोगों के लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज : राजस्थान का पहला जिला

pratapgarh district 100 percent citizens get first dose of corona vaccine first in rajasthanpratapgarh district 100 percent citizens get first dose of corona vaccine first in rajasthan

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में उदयपुर संभाग का प्रतापगढ़ जिला लक्ष्य के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु की सौ फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला राज्य का पहला जिला बन गया हैं।

कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की लगातार मेहतन और लोगोंं की जागरूकता से इस आदिवासी जिले को यह सफलता मिल पायी हैं। गत डेढ़ माह में टीकाकरण की दोनों डोज लगाने में तेजी आई, इसमें एक माह में करीबन डेढ़ लाख डोज लगाई गई। सितंबर में करीब एक लाख वैक्सीन की अतिरिक्त डोज मंगवाई गई थी। इसके बाद टीकाकरण अभियान को मिशन मोड पर लेकर सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने का सिलसिला चला। अब सिलसिला थमेंगा नहीं, जब तक प्रत्येक व्यक्ति को प्रथम और दूसरी डोज नहीं लग जाती है।

जहां सड़क मार्ग नहीं थी, वहां नांव से टीका लगाने गए कर्मचारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीना ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले को राज्य स्तर से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले 652061 लोगों को टीका लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले जिले में शनिवार तक 652869 लोगों को पहली डोज लगा दी गई।। इस प्रकार जिले में प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या 971841 हो गई है। 16 जनवरी 2021 को सबसे पहले हेल्थवर्कर को टीके लगाने का काम शुरू हुआ था।

आरसीएचओ डॉ. दीपक मीणा ने बताया कि बारिश के समय और कुछ जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नदी पार करने नाव में सवार होकर भी लोगों के टीके लगाने का काम किया।

ब्लॉक वार लक्ष्य और सफलता

Exit mobile version