Site iconSite icon AR Live News

बेखौफ अपराधी : व्यवसायी की चेन लूटने का प्रयास, चेन नहीं मिली तो व्यवसायी पर फायरिंग कर दी

chain snatching and firing with mobile shop owner in mansarovar jaipurchain snatching and firing with mobile shop owner in mansarovar jaipur

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर मानसरोवर क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी रोड पर एक व्यवसायी के साथ लूट का प्रयास और फायरिंग की घटना हुई। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने व्यवसायी की पहनी हुई सोने की चेन लूटने का प्रयास किया, जब बदमाश चेन नहीं लूट पाए तो व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। हालां कि व्यवसायी बदमाशों के हमले में बाल-बाल बच गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना पत्रकार कॉलोनी रोड निवासी शिव कुमार शर्मा के साथ हुई है। शिव कुमार मोबाइल शॉप संचालक हैं। 20 अक्टूबर की रात वे दुकान से घर आ रहे थे, शिव कुमार कार में थे। रास्ते में वे गाड़ी रोककर टॉयलेट करने उतरे और जैसे ही कार में आकर बैठने लगे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पास आकर गले में पहनी चेन लूटने का प्रयास किया।

शिव कुमार ने खुद को बचाकर शोर मचाया। इस पर दूसरे बदमाश ने शिव कुमार पर लगातार तीन फायर कर दिए। शिव कुमार जैसे-तैसे बदमाशों से बचकर अपनी कार में बैठ वहां से भागे और खुद को बचाया।

Exit mobile version